रुद्रप्रयाग। ग्राम पंचायत बैंजी कांडई में 9 नवंबर से पांडव लीला का आयोजन होगा। इसके लिए आयोजन समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया कि बाण पूजन, मोरी पूजन 13 नवंबर को होगा। पांडव नृत्य का समापन 25 नवंबर को होगा। संवाद