जखोली। जखोली विकासखंड की ग्राम पंचायत त्यूंखर में आयोजित पारंपरिक पांडव नृत्य का समापन हो गया। अंतिम दिन गैंडा वध और स्वर्गरोहणी प्रसंगों के मंचन के साथ पांडव पश्वाओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विदाई ली। ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडव पश्वाओं के नृत्य कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अर्जुन और दुर्योधन के प्रतीकात्मक युद्ध तथा पांडवों के स्वर्ग गमन के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। देव समिति अध्यक्ष शिवराज सिंह कैंतूरा ने आयोजन के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया। संवाद