गुप्तकाशी। ब्लाक ऊखीमठ की ग्राम पंचायत खुमेरा में ग्यारह साल बाद पाण्डव नृत्य के साथ पाण्डव लीला का पं गोपाल राम भट्ट ने मां सिंह भवानी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ बुधवार को विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता आत्मा राम बहुगुणा ने बताया कि ग्यारह साल बाद मां सिंह भवानी चौक में हो रहे इस धार्मिक आयोजन के प्रति ग्रामीणों में उत्साह है। इस पौराणिक लोक परंपरा के प्रति ग्रामीणों का मानना है कि इससे गांव की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश चन्द्र सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद