फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Oct 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में कर्तव्य निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए 154 जवानों के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर और प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद सलामी देकर वीर जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और देश के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें