बाल विकास परियोजना के अंतर्गत पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र थलासू में अम्मा की रसोई का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव की वयोवृद्ध महिलाओं ने पारंपरिक भोजन बनाए जिन्हें बच्चों व किशोरियों को परोसा गया। उधर, आंगनबाड़ी नाकोट में पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। इस मौके पर सुपरवाइजर हंसा ठगुन्ना, मीनाक्षी सिंह, अंजू देवी, आरती देवी, पूजा देवी और कुसुम देवी आदि मौजूद थे।