गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर के साथ पताल-ती लघु प?
- फोटो : RUDRAPRYAG
गोवा में चल रहे 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रुद्रप्रयाग के पांच युवाओं की ओर से बनाई गई लघु फिल्म पताल-ती को खूब प्रशंसा मिल रही है। महोत्सव में फिल्म का प्रीमियर शो हाउस फुल रहा। इस दौरान ऑडिटोरियम में फिल्म जगत से जुड़े 300 से अधिक लोग थे।
संगीतकार एआर रहमान, निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर और अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने फिल्म टीम से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। पताल-ती फिल्म भोटिया जनजाति की लोक कथा पर आधारित है। इसकी शूटिंग चमोली व रुद्रप्रयाग के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई है। यूके-13 स्टूडियो के बैनर तले निर्माता-निर्देशक संतोष रावत ने चार युवाओं के साथ मिलकर भोटिया जनजाति की लोक कथा पर फिल्म निर्माण कर देश-दुनिया में नई पहचान बनाई है।