फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महाविद्यालय में युवा संसद का आयोजन

Tue, 18 Nov 2025 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा संसद के प्रश्नकाल में विपक्ष ने सत्ता पक्ष से आतंकवाद, महिला सुरक्षा और महंगाई जैसे राष्ट्रीय महत्त्व के मुद्दों पर प्रश्न किए। वहीं शून्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक विषयों पर प्रभावी व रचनात्मक बहस हुई जिसमें प्रतिभागी युवा सांसदों ने गंभीरता व सजगता के साथ अपनी बात रखी। कार्यक्रम में एनएसएस नोडल श्रीकांत नौटियाल, सहायक नोडल अधिकारी अंविता सिंह एवं डॉ. आशीष नौटियाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रुचि, हिमानी, शशांक, जिया, रिया, आंचल, शालिनी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें