रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में आयोजित मेले में पुलिस ने लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी व एसएसआई महेश रावत ने कहा कि जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कहा कि डर, लालच और कम जानकारी साइबर ठगों के तीन प्रमुख हथियार हैं। साइबर ठग लोगों को धमकाने, मोटी कमाई के लालच देने या तकनीकी जानकारी की कमी का फायदा उठाकर ठगी करते हैं। पुलिस ने साइबर सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। संवाद