अगस्त्यमुनि। देवनगर बनियाड़ी में मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर रेफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर ऋतिक (24) निवासी जखनोली और विपिन निवासी तिलनी सवार थे। दूसरी बाइक पर राहुल (26) और संजय नेगी निवासी पेलिंग परकंडी सवार थे। देवनगर बनियाड़ी हुई दुर्घटना के बाद चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. हेमा असवाल ने बताया कि संजय नेगी की हादसे में मौत हो गई थी वहीं ऋतिक के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे श्रीनगर रेफर किया गया। अन्य दो घायलों का भी प्राथमिक उपचार किया गया किया। वह अब खतरे से बाहर है। संवाद