फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चारे में छुपाकर ले जा रहा था शराब, एक दबोचा, वाहन सीज

Wed, 27 May 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चेकिंग के दौरान चौकी फाटा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को 494 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी केदारनाथ यात्रा में खच्चरों के चारे के शराब छुपाकर ले जा रहा था। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सती ने बताया कि चारे की आड़ में यह तस्करी का खेल चल रहा था। चेकिंग के दौरान एक वाहन में खच्चरों का चारा लदा हुआ दिखाई दिया। जब टीम ने तलाशी ली तो चारे में छुपाकर रखी गई 494 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर ली और वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपी गुलजार अहमद निवासी बिजनौर, कोतवाली देहात बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। वह इन दिनों भक्तियाना, श्रीनगर में रहता है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें