रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस चौकी को रविवार सुबह सूचना मिली कि गांधी कॉलोनी के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। सूचना के बाद चौकी प्रभारी केजी मठपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आसिफ निवासी सीरगोटिया बताया। उसने बताया कि वह स्मैक तस्करी के लिए ले जा रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।