फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित गांवों में रात बिताएं अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मयूर दीक्षित ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात को किए जा रहे विस्फोटों से प्रभावित गांवों में क्या हालात हैं इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए वे संबंधित गांवों में रात बिताएं।
विज्ञापन

जिला सभागार में हुई बैठक में प्रभावितों ने कहा कि रेलवे विकास निगम और कार्यदायी कंपनी की ओर से रेल लाइन के लिए बनाई जा रही सुरंगों में विस्फोट किया जा रहा है जिससे जानमाल के नुकसान का खतरा बना है। विस्फोट से घरों, गोशालाओं, खेत और रास्तों पर दरारें पड़ चुकी हैं। जिलाधिकारी ने रेलवे विकास निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। साथ ही रेल लाइन निर्माण के लिए जो भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की कार्रवाई की जा रही है उसकी रिपोर्ट तहसील को प्रेषित करने को कहा।
बैठक में एडीएम दीपेंद्र नेगी, एसडीएम अपर्णा ढौंड़ियाल, भू-वैज्ञानिक डा. दीपक हटवाल, लोनिवि के ईई जीएस रावत, सिंचाई विभाग के ईई पीएस बिष्ट, तहसीलदार मंजू राजपूत, रेलवे विकास निगम के अपर महाप्रबंधक विजय डंगवाल, एसके आर्य, प्रबंधक आपी मालगुडी, विनोद बिष्ट, वीपी गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें