फोटो
बसुकेदार। तहसील की ग्राम सभा बीरों देवल में दुर्वाष्टमी के अवसर पर मां चंडिका मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। मान्यता के अनुसार इस दिन मां चंडिका गर्भगृह से बाहर आकर श्रद्धालुओं को दर्शन देती हैं। मां चंडिका के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। इस अवसर पर मगनानंद डिमरी, बन्याथ समिति के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष भंडारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, आचार्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद