फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जंगलों को आग से बचाने की दिलाई शपथ

Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर तथा रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की ओर से चलाया जा रहा दो दिवसीय वनाग्नि रोकथाम एवं जन जागरूकता अभियान का भुनका में समापन हो गया। कार्यक्रम में रानीगढ़ व धनपुर गांव के लोगों को जंगलों को आग से बचाने के लिए शपथ दिलाई गई। अगस्त्यमुनि विकासखंड के रानीगढ़ क्षेत्रानतर्गत जसोली गांव में हुई गोष्ठी में सरपंच विजय प्रसाद जसोला ने कहा कि सरकार द्वारा वनाग्नि को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए। इस मौके पर न्यासी मंगला कोठियाल, चिपको आंदोलन की मातृ संस्था दशोली ग्राम स्वराज्य मण्डल के विनय सेमवाल, पर्यावरणविद शिक्षक सतेंद्र भंडारी, वन विभाग डिप्टी रेंजर संतोष बडवाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें