दूरस्थ राजकीय इंटर कालेज कोट-बांगर का सात दिवसीय एनएसएस शिविर ग्राम पंचायत कोट में शुरू हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिपं सदस्य मंजू सेमवाल ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं को विषम परिस्थितियों से निपटने में सक्षम बनाने के साथ जिम्मेदारियों का बोध भी कराता है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद्र सेमवाल ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कोविड-19 से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। मौके पर प्रधानाचार्य विजय सिंह रावत, शिक्षक जयकृष्ण पैन्यूली, अमृता नौटियाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सदस्य नमोदिप्त बोहरा, पीटीए अध्यक्ष एसएस मेंगवाल, एसएमसी अध्यक्ष जेएस पंवार, ग्राम प्रधान सरवीर मेंगवाल, इंद्रलाल बधाणी आदि मौजूद थे। संवाद