जखोली। राजकीय महाविद्यालय जखोली में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी कमलेश उनियाल ने किया। शिविर में 20 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। वे एक सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक मुद्दों नशामुक्ति, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता आदि पर अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम अधिकारी नंदलाल ने बताया कि इस वर्ष की थीम यूथ फॉर इंडिया रखी गई है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान देवल शंभू प्रसाद उनियाल, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. सुभाष कुमार, अंकित और पूनम रावत आदि मौजूद रहे। संवाद