रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। शिविर में गुंजन और सक्षम को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी चुना गया। सरस्व्ती शिशु मंदिर पुनाड़ में आयोजित शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्र-छात्राओं में सहभागिता का बोध कराते हैं। कार्यक्रम अधिकारी संतोष सिंह पंवार ने बताया कि शिविर में स्वयं सेवियों ने पुनाड़ व आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। लोगों को बाल शिक्षा व स्वास्थ्य, नशा उन्नमूलन सहित अन्य कई जागरूकपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि शिविर में खेल और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस मौके पर प्रवीण सेमवाल, बीएस नेगी, प्रदीप कुमार, भागरथ असवाल, पूरनलाल, राकेश गोस्वामी आदि थे। दूसरी तरफ अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज सिद्धसौड़ का सात दिवसीय शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। संवाद