फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रामपुर से चोरी-छिपे रुद्रपुर पहुंचे छह लोग, पुलिस ने पकड़ा, केस दर्ज कर किया कवारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों से चोरी-छिपे आने वाले लोगों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक दिन पहले पुलिस ने मुरादाबाद से चोरी-छिपे नमाज पढ़ाने आए मौलाना को पकड़कर केस दर्ज किया था। वहीं अब रामपुर से छह लोग बिना परमिशन के रुद्रपुर पहुंच गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें 14 दिन क्वारंटीन कर दिया है। बीते शनिवार की देर शाम पुलिस ने डीडी चौक पर पैदल आ रहे छह लोगों को रोका। पूछताछ करने पर उन्होंने हाइवे से सटे संपर्क मार्गों से आने की बात कही। पुलिस द्वारा रुद्रपुर आने सम्बंधित कागजात मांगने पर युवक हक्का-बक्का हो गए। एसआई नवीन बुधानी ने बताया कि आरोपियों ने अपना नाम नूर हसन निवासी बहेड़ी रामपुर, महबूब, रिजवान निवासी बिलासपुर खजुरिया रामपुर, इस्लाम खां निवासी बिलासपुर चिडियाखेड़ा केसरी रामपुर, शाहमोहम्मद, नवी अहमद निवासी जौरासी बिलासपुर खजुरिया रामपुर बताया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों ने भूसे की खरीद-फरोख्त के लिए रुद्रपुर आने की बात कही। सभी लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188, 269, 270 व 56 आपदा प्रबंधन अधिनियम में केस दर्ज कर 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें