फोटो
अगस्त्यमुनि। राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम में सुधार, रिक्त शिक्षकों की नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर छह सितंबर से चल रहा एनएसयूआई का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। एनएसयूआई छात्र उज्ज्वल मैठाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब छात्र नेता सोमदेव प्रसाद चमोली भूख हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को उनकी भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पद भरने और परीक्षा परिणाम में सुधार सहित अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। भूख हड़ताल के समर्थन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आलोक जग्गी, आर्यन डोभाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य और शुभम कुमाईं समेत अन्य छात्र मौजूद रहे। संवाद