जिले में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गया है और अब एक भी कोरोना संक्रमित केस नहीं रह गया है। शनिवार को कोटेश्वर स्थित कोविड-19 अस्पताल से महिला को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। अब वह 14 दिन होम क्वारंटीन रहेंगी। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. संजय तिवारी ने बताया कि जिले में अब कोई संक्रमित नहीं है।