अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में 16 से 31 मार्च तक चले गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का समापन भाषण प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता में निशा प्रथम रहीं जबकि अंकुश राज द्वितीय, गणेश गोस्वामी तृतीय और प्रभात सिंह चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का विषय नमामि गंगे अभियान और समाज की भागीदारी रखा गया था। प्राचार्य प्रो. केसी दुतपुडी ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि गंगा की स्वच्छता हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। निर्णायक मंडल में डॉ. ममता शर्मा और दीप्ति राणा शामिल रहीं। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. ममता भट्ट, डॉ. ममता थपलियाल, डॉ. विष्णु कुमार शर्मा, डॉ. निधि छाबड़ा, डॉ. सुधीर पेटवाल, डॉ. चंद्रकला नेगी, कर्मचारी गीता, कुलदीप आदि मौजूद रहे। संवाद