रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवासू में आगामी 13 जनवरी से मां राजराजेश्वरी देवी का नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा। आयोजन समिति के संरक्षक सुरजीत सिंह रौथाण और अध्यक्ष आलम सिंह रौथाण ने बताया कि 13 जनवरी को ही मां राजराजेश्वरी की डोली हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। गंगा स्नान के बाद 14 जनवरी को हरिद्वार से नवासू गांव के लिए वापसी होगी। 15 जनवरी को मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन होगा। नौ दिवसीय अनुष्ठान के बाद 27 जनवरी को अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन ग्राम पंचायत नवासू, ग्राम पंचायत निषणी और ग्राम पंचायत बंगोली के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। संवाद