पंतनगर में नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते शिक्षक।
- फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। पंतनगर इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता एडी जोशी को विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया है। बीईओ मातादीन गौतम की ओर से जारी आदेश के बाद शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने पर शिक्षकों ने उनको फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी किया गया। बता दें कि जोशी को निवर्तमान प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव के शुक्रवार (31 जुलाई) को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहां शिक्षक संतोष जोशी, अशोक बिष्ट, जीवनलाल, गणेश मंडल, मनोज कुमार, सुरेश मिश्रा, अमित और रानी हरबोला आदि मौजूद थे।