फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन बिष्ट बने व्यापार संघ अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार संघ नगर मंडल अगस्त्यमुनि के चुनाव में नवीन बिष्ट अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कोठियाल को 12 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर त्रिभुवन सिंह नेगी व कोषाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह चौहान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। रविवार को चुनाव अधिकारी श्रीनंद जमलोकी के दिशा-निर्देशन में कुल 588 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर नवीन बिष्ट को 195, अनिल कोठियाल को 185 और विजय कुमार को 158 मत मिले। जबकि उमेश चंद्र कांडपाल 48 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इस दौरान पांच मत रद्द भी किए गए। मौके पर टीएस बर्त्वाल, हरेंद्र सिंह नेगी, भूपेंद्र गोस्वामी, रमेश भारती, मोहम्मद उस्मान, मोहन सिंह रौतेला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें