रुद्रप्रयाग। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकासखंड अगस्त्यमुनि के राजकीय इंटर कॉलेज, रतूड़ा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने की। शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान कुल 80 से अधिक शिकायतें आईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद