रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में 29 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। 29 सितंबर को राइंका पीड़ा, तीन अक्तूबर को राइंका पलद्वाड़ी भींगी, नौ को राइंका रामाश्रम और 17 अक्तूबर को राइंका बरसूड़ी खेड़ाखाल में शिविर आयोजित होगा। शिविरों में स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों के आवेदन और पंजीकरण भी किए जाएंगे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। संवाद