फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्ग पर बिजली के करंट से खच्चर की मौत, यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर नंगी पड़ी बिजली तार में चल रहे करंट से एक खच्चर की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को गौरीकुंड से खच्चर में सवार जिला बागेश्वर निवासी जगत सिंह कोरंगा ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। पूर्वान्ह करीब 11 बजे छानी कैंप में रास्ते में पड़ी बिजली की तार में चल रहे करंट से खच्चर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सवार जगत सिंह खच्चर से गिरकर घायल हो गए। खच्चर संचालक पीछे चल रहा था। जैसे-तैसे जगत सिंह केदारनाथ पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। कहा कि ऊर्जा निगम द्वारा बिजली की लाइन मरम्मत के नाम पर नंगी तार रास्ते में छोड़ रखी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिस खच्चर में वह सवार थे, उसकी करंट लगने से मौत हो गई है। जगत सिंह ने देवस्थानम बोर्ड, प्रशासन और ऊर्जा निगम के प्रति रोष जताते हुए कहा कि यात्रा के नाम पर श्रद्धालुओं की जान से खेलने का काम किया जा रहा है। उधर, केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने भी शासन-प्रशासन पर बिना व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों के यात्रा संचालन का आरोप लगाया है। ऊर्जा निगम के ईई मोहित डबराल ने बताया कि रास्ते में बिजली लाइन की मरम्मत के लिए शटडाउन ले रखा था, लेकिन करंट कैसे आ गया, इस बारे में संबंधित जेई से जानकारी ली जा रही है। इधर, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि पैदल मार्ग पर बिजली करंट से खच्चर की मौत व यात्री के घायल होने की जानकारी मिली है। पीड़ित पशुपालक को ऊर्जा निगम द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें