फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन दोबारा शुरू

विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहित समाज ने फिर शुरू किया आंदोलन। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने मंदिर परिसर में सरकार व बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी भी की। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहित मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने के कारण कुछ दिन तक आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब, दोबारा मांग के लिए प्रदर्शन कर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस माह के शुरू में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट हुई थी, तब उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 30 अक्तूबर बोर्ड भंग नहीं होता तो 1 नवंबर से केदारनाथ से लेकर केदारघाटी व जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग तक आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, कुबेरनाथ पोस्ती, जुगराज, राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें