फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्थायी राजधानी के लिए आंदोलन कल

Fri, 30 Jan 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने के लिए स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति एक फरवरी को गुलाबराय मैदान में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के संयोजक व पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी ने इसकी कार्ययोजना बताई। उन्होंने कहा कि राज्य बने 25 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई है। राज्य दो-दो अस्थायी राजधानियों का बोझ झेल रहा है। पहाड़ में पहाड़ की राजधानी न बनने से उत्तराखंड राज्य की मूल अवधारणा फलीभूत नहीं हो पाई है। पलायन, बेरोजगारी अपने चरम पर है और जल जंगल जमीन के सवाल हाशिये पर हैं। वहीं समिति के अध्यक्ष ने कहा कि स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति किसी भी राजनीतिक पार्टी से प्रेरित नहीं है और न ही यह राजनीतिक एजेंडा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें