जखोली। राजकीय महाविद्यालय जखोली में देवभूमि उद्यमिता विकास के तहत 12 दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को बचत के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला के समन्वयक कपिल कुमार मौर्य ने छात्र-छात्राओं को घर से मिलने वाली पॉकेट मनी से थोड़ा-थोड़ा बचत के लिए प्रेरित किया। कहा, कि प्रत्येक माह 100 रुपये से 500 रुपये तक की बचत दो-तीन वर्षों में पूंजी का रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय स्तर पर छोटे स्तर पर काम शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बचत की आदत होनी चाहिए, जिससे भविष्य में अपने मासिक बजट बनाने में भी मदद मिलेगी। 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लघु स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए गुर सिखाए जा रहे हैं।