रुद्रप्रयाग। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जिले के 27 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा चुका है और अब तक पांच हजार ग्रामीणों को लाभ मिल चुका है। अभियान के तहत 860 विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निर्माण के लिए आवेदन मिले और 3581 नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविरों में जनपद के 24 से अधिक विभागों ने एक ही स्थान पर जनसमस्याओं का निराकरण किया और सरकारी योजनाओं के लाभ बताए। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिसंबर से शुरू होकर लगातार 45 दिनों तक बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याएं उनके गांव-क्षेत्र में जाकर ही सुनीं जा रही हैं। संवाद