रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण विभाग की ओर से चोपता बाजार में दिव्यांग कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में कुंडा दानकोट, बावई, बोरा, गोरणा, जाखणी, तड़ाग, फलासी सहित आसपास की ग्राम पंचायतों से ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई तथा आवेदनपत्र भी लिए गए। सहायक समाज कल्याण अधिकारी अगस्त्यमुनि धीरज बुटोला ने बताया कि शिविर में पेंशन के 12, कृत्रिम अंगों के लिए 7 आवेदन मिले। इसके अलावा बीपीएल के 15 प्रमाणपत्र व 5 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुंडा दानकोट साधना देवी, प्रधान कोलू भन्नु, दलीप सिंह सजवाण, प्रधान गोरणा रीना देवी, राजेश कुमार, प्रीति मेहरा और गोविंद राम टम्टा आदि मौजूद रहे। संवाद