रुद्रप्रयाग। 22 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में अब तक 1519321 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। मानसून के कारण प्रभावित क्षेत्रों में मार्ग सुधार एवं सुरक्षा से संबंधित कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीरबासा क्षेत्र में भी मार्ग सुधार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग की स्थिति, श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन नजर रखे है। संवाद