फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने बुजुर्ग महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा-मंदाकिनी संगम स्थित रुद्रनाथ मंदिर में बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। नगर पालिका के माई की मढ़ी निवासी कमला देवी (70) रुद्रनाथ मंदिर में दीपक जलाने गईं हुई थीं। उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई के बाद दीपक जलाया और अन्य कार्य करने लगी। इसी दौरान चार बंदरों ने एक साथ उन पर हमलाकर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। इसके बाद घायल महिला को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया। महिला के हाथ, सिर व पीठ पर बंदरों ने गहरे जख्म किए हैं। एक माह पूर्व महिला की पुत्रवधू को भी बंदरों ने बुरी तरह से घायल कर दिया था। नगर पालिका के सभासद सुरेंद्र रावत व मंदिर के महंत धर्मानंद ने बताया कि बंदरों के बढ़ते आतंक से निरंतर खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन व वन विभाग से आतंकी बंदरों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें