फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिला चिकित्सालय में किया गया मॉकड्रिल

Mon, 13 Jan 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अग्निशमन प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन इकाई ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को अग्निशमन इकाई को सूचना मिली कि जिला चिकित्सालय माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर के एक वार्ड में आग लग गई है। फायर स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और हॉज पाइप की मदद से आग बुझाई। इसके उपरांत अग्निशमन इकाई द्वारा अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों को अग्निशमन और जीव रक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के रखरखाव के बारे में बताया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज बडोनी, डाॅ. अंकुश ठाकुर, डाॅ. पुष्कर शुक्ला, डाॅ. अंजना, प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें