फोटो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर वर्षों से स्वरोजगार कर रहे स्थानीय नागरिकों की आजीविका और हितों की रक्षा के लिए यात्रा व्यवस्थाओं में उन्हें प्राथमिकता देने की मांग की। विधायक ने कहा कि चारधाम और पंचकेदार यात्रा के प्रमुख पड़ाव व ब्लॉक मुख्यालय ऊखीमठ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर वहां पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग मोहनखाल-किणझाणी-चोपता मार्ग के निर्माण का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। संवाद