जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के खरगेड को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए खरगेड गांव से बडियारगढ़-धौंडगी-सौंराखाल मार्ग तक 2.20 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से क्षेत्रीय गांवों की जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से 25 किमी दूरी कम हो जाएगी। राज्य योजना में स्वीकृत मोटर मार्ग का शिलान्यास, भूमि पूजन करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मार्ग निर्माण के लिए 49.81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा जल्द ही 15 से अधिक अन्य मोटर मार्गों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, ग्राम प्रधान कल्याण सिंह, उमेद पुंडीर, जयेंद्र नेगी, मनीष जोशी, राकेश जोशी, शूरवीर सिंह पुंडीर मकान सिंह आदि मौजूद थे।