स्टील गार्डर पुल का स्थलीय निरीक्षण करती केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल। स्रोत संगठन
शीध्र बैली ब्रिज निर्माण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
ऊखीमठ। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने रविवार को ताला बरंगाली मोटर मार्ग पर भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र व मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आकाशकामिनी नदी पर बने पुल को भू धंसाव से हो रहे नुकसान व उसके स्थायी समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों-ग्रामीणों से चर्चा की। विधायक ने भू-धंसाव से उत्पन्न परिस्थितियों का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टील गार्डर पुल की स्थिति को देखते हुए शीघ्र बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कहा कि क्षेत्रीय जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान लोनिवि के अधिशासी अभिययंता आरपी नैथानी, प्रधान प्रतिपाल सिंह,पूर्व प्रधान कुंवर सिंह व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद