जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत जैली, टाट व धनकुड़ी-जखनोली में विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि से 12.50 लाख रुपये में निर्मित योजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया। विधायक चौधरी ने जैली गांव में पांडव मंडप, टाट गांव में पंचायत चौक व धनकुड़ी में महादेव मंदिर में नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेपं सदस्य निर्मला बहुगुणा, पूर्व ग्राम प्रधान विजयपाल बिष्ट, डीएस जख्वाल, भूपेंद्र भंडारी, यशवीर चौहान, शांति राणा, बीना देवी, विनोद कंडारी, चंद्र सिंह पंवार, राजेश्वरी देवी, गोकल रावत, दीपक रावत आदि थे। संवाद