विधायक चैंपियन्स ट्राॅफी में विजेता - संवाद
रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में शुक्रवार से विधायक चैंपियंस ट्रॉफी शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने मशाल दौड़ के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी विधानसभा स्तर पर विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी में प्रतिभाग करेंगे। इसमें अंडर-14 व अंडर-19 की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो वालीबॉल एवं पिट्ठू खेल प्रतियोगिता होगी। प्रथम पुरस्कार 500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 400 रुपये और तृतीय पुरस्कार 300 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। विजेता प्रतिभागी सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे और सांसद चैंपियनशिप के बाद राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राॅफी में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद