फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: झाड़ियों में मिला लापता युवक

Sun, 15 Nov 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के तिलनी क्षेत्र से लापता हुए युवक को एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने झाड़ियों से सकुशल रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद युवक को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार सुबह 10:13 बजे सतवीर सिंह रावत ने युवक के लापता होने की सूचना दी। आशीष (32) विगत शाम से लापता था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। युवक के कपड़े और जूते गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रुद्रप्रयाग के समीप ग्राम सिलनी में सड़क किनारे नदी के ऊपर पहाड़ी पर मिले थे। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन अधिकारी ने एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। टीमों ने खोजबीन और रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को पहाड़ी के बीच झाड़ियों से सकुशल बाहर निकाला। युवक आशीष (32) निवासी तिलनी, रुद्रप्रयाग का रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें