फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शिविर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 23 Apr 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही लोगों को उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी को जल, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी को पर्यावरण से जुड़े कानूनों की जानकारी और उनका पालन करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें