जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने प्रदेश सरकार से लंबित मोटर मार्गों का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन भी सौंपा। प्रमुख थपलियाल का कहना है कि कई मोटर मार्गों को स्वीकृत हुए एक दशक से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है, जिस कारण ग्रामीणों को मीलों पैदल नापना पड़ रहा है। साथ ही गांवों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने राज्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में छेनागांड-माथ्यागांव, रतनगढ़-रहड़, जाखाणी-टेंडवाल, स्वीली-जवाड़ी-कोटली-बांसी, कालापहाड़-तरवाड़ी, लवाड़ी-लडियासू, ममणी-धनकुराली, बुढऩा-एकलिंग, बांसी-सौंराखाल समेत 23 लंबित मोटर मार्गों के अविलंब निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, धनराज बंगारी, अजय पुंडीर, शर्मा लाल, नवीन कंडारी आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो