ऊखीमठ। क्षेत्र पंचायत ऊखीमठ की बैठक 27 नवंबर को विकासखंड सभागार में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला करेंगे। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। खंड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बैठक में समय पर उपस्थित रहने की अपील की है। संवाद