रुद्रपुर। लॉकडाउन में प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों को राशन व कुक्ड फूड बांटा जा रहा है, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनके घरों में राशन नहीं पहुंच पाया है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट गेट के सामने श्रमिक प्रदीप कुमार ने बताया कि सिडकुल की सेक्टर 6 में स्थित एक कंपनी में काम करता है। मूल रूप से जिला रामपुर शाहाबाद का रहने वाला श्रमिक ने कहा कि वह कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। साथ में पत्नी और एक बच्चा भी है। पिछले 2 दिन से लगातार हेल्पलाइन नंबर 05944250002 में कॉल कर रहा है, कॉल उठाने के बाद वहां से आश्वासन दिया जा रहा है,अभी तक घर में राशन नहीं पहुंच पाया है।