फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिन बाद खुला मयाली-चिरबटिया-घनसाली राज्य मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद टिहरी को जोड़ने वाला मयाली-चिरबटिया-घनसाली राज्य मोटर मार्ग 27 दिन बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है। बुरांशकांठा में बैली ब्रिज के तैयार होने के बाद बुधवार से मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मयाली-चिरबटिया-घनसाली राज्य मोटर मार्ग बीते छह जुलाई को भारी भूस्खलन के कारण बुरांशकांठा में बंद हो गया था। पहाड़ी से गिरे बोल्डरों से यहां मोटर पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। लोनिवि ने इस मोटर पुल को हटाकर अब 21 मीटर लंबा बैली ब्रिज तैयार किया है। मार्ग पर यातायात सुचारू होने से जखोली क्षेत्र के पालाकुराली, धनकुराली, बुढ़ना, एकलिंग, भेंट, चिरबटिया, लुठियाग गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय थपलियाल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन रोकने के लिए उचित इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें