फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मातृशक्ति सम्मान समारोह 14 से होगा

Wed, 11 Nov 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग विकास संघर्ष समिति की ओर से विकास बगवाला-2 मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन 14 नवंबर को होगा। इसके तहत जिले के तीन स्थानों पर सम्मान समारोह होंगे। समिति के संयोजक त्रिभुवन चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 14 नवंबर को जागतोली से होगी। इसके बाद 16 नवंबर को अगस्त्यमुनि और 18 नवंबर को गुप्तकाशी में आयोजन होगा। इस दौरान महिला मंगल दलों और कीर्तन मंडलियों की महिलाएं मांगल गीत, कीर्तन, झुमैलो और नाट्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधा में प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 5100 और तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये दिया जाएगा। वहीं अन्य प्रतिभागियों को 2100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए कोई भी पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्यक्रम में लोकगायक रोहित चौहान, माया उपाध्याय और विजय पंत सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें