फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: योग दिवस पर केदारनाथ धाम में होगा सामूहिक योग

Mon, 08 Jun 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जनपद में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 21 जून को केदारनाथ धाम, गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग और श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में एक साथ सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं योग दिवस से पहले 16 जून को अगस्त्यमुनि स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रन फॉर योग कार्यक्रम होगा। वहीं योग के प्रचार-प्रसार के लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। आयुर्वेद विभाग की टीम विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को नमस्ते योगा ऐप डाउनलोड कराने के साथ ही योग ब्रेक कार्यक्रम की जानकारी देगी। जिला प्रशासन ने 14 जून को होने वाले प्रयास-2026 ऑनलाइन योग सत्र में भी अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के लिए कहा। प्रशासन इस ऑनलाइन सत्र के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेगा। इसके लिए सभी से टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण करने को कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें