फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलसा 

विज्ञापन
करंट लगने के बाद रेत में दबाकर रखा गया राजमिस्त्री - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा राजमिस्त्री 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। आनन-फानन में उसे 108 वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है संजयनगर खेड़ा निवासी बाबू राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार को वह प्रीत विहार में उमेश सैनी के निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर कर रहा था। काम करने के दौरान उसके हाथ का औजार पास से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन से टकरा गया। इसकी चपेट में आने से मिस्त्री के हाथ व पैर झुलस गए। लोगों ने उसे तत्काल जमीन पर पड़ी रेत से ढक दिया और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टर के अनुसार राजमिस्त्री 50 प्रतिशत झुलसा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें