फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मंडाण ग्रुप ने किया कमलव्यूह मंचन

Sun, 04 Jan 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं में मंडाण ग्रुप की ओर से रेनबो पब्लिक स्कूल में कमलव्यूह मंचन का आयोजन किया गया। कमलव्यूह मंचन को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है जिससे हमारी पौराणिक विरासत आगे बढ़ रही है। कहा कि सरकार की ओर से बच्छणस्यूं क्षेत्र में जलागम प्रबंध परियोजना की एक यूनिट खोली गई जो पूरे 18 ग्राम पंचायतों में कृषि, पशुपालन सहित स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बच्छणस्यूं के लिए 7 सड़कें स्वीकृत हुई हैं जिन पर शीघ्र कार्य शुरू होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, लोकपाल सीपी चमोली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, मंडल अध्यक्ष शशि नेगी, सुरेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें